भारतभारी। नगर पंचायत के मझौवा स्थित गोशाला का ईओ राजन कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। केयरटेकर को आगाह किया कि किसी तरह की कोई लापरवाही न होने पाए। केयरटेकर को गोवंशों की उचित देखभाल, सफाई, भोजन, और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोवंशों की संख्या, उनकी स्थिति और किसी भी समस्या या चुनौती के बारे में जानकारी लेने के साथ सफाई और पानी की व्यवस्था की जांच की।