फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरने की जरूरत नहीं, सूचना दें तुरंत होगी कार्रवाई : एसओ

Mon, 27 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मे मजिगंवा महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति के तहत साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों में जानकारी दी गई। शक्ति दीदी अभियान के तहत रविवार को महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों को अपराधों के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति फेज पांच के बारे में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या लड़कियों को स्कूल में डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112 , 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, 102, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तीकरण व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु सीओ रोहनी यादव ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में गांव के लोगों को जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल और बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड और इससे बचाव की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित की गई। एसआई कपिलमुनि यादव पूजा यादव, प्रदीप उपाध्याय, पूनम गुप्ता, सुशीला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें