उसका बाजार। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड उसका बाजार में ग्राम्य विकास विभाग योजना अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 9800 तिरंगा झंडा का निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष कुमकुम आजीविका स्वयं सहायता समूह गंगाधरपुर की राजकुमारी देवी की टीम और निधि आजीविका मदनपुर, जय मां संतोषी आजीविका स्वयं सहायता समूह चौरई द्वितीय एवं सती आजीविका स्वयं सहायता समूह सेमरहना के दीदियों ने झंडा निर्माण कर ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई के कार्यालय पर उपलब्ध कराया दिया। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिवों को प्रति ग्राम पंचायत 200 झंडा दिया गया। झंडा वितरण का शुभारंभ बीडीओ ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य को तिरंगा प्रदान करके किया। एडीओ आईएसबी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक आजीविका संतोष कुमार गुप्ता ने प्रोत्साहित किया।