फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नशीली दवा के साथ नेपाली गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की टीम ने चेकिंग के दौरान गाऊवर नाऊ सिहोखोर जिला कपिलवस्तु, नेपाल को पकड़ा। उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद उसे शोहरतगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के समीप से नशीली दवाओं को लेकर तस्कर जा रहे हैं। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई। देखा गया कि एक व्यक्ति रात के अंधेरे में भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। संदेह के आधार पर नाका दल ने उसे रोककर पूछताछ की। जांच में उसके कब्जे से 118 पत्ता प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद शोहरतगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें