फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

Fri, 19 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित हुआ बीएलओ के दूसरे चरण का प्रशिक्षण
विज्ञापन

डुमरियागंज। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) और मतदाता सत्यापन कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में दूसरे चरण में बचे हुए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने सत्यापन कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण और सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बूथ मैपिंग सर्वे को अभियान में लगाए गए सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर सूचना एकत्र करके उन्हें सूचीबद्ध कर समय से सत्यापन कार्य पूर्ण करें। इस दौरान बीआरसी कार्यालय के अभिषेक कुमार, बीएलओ पुष्पा चौधरी, रामकिशोर रामराज चौधरी, मंजू चौधरी, प्रभावती, विद्यावती यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें