शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों व सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवा और संक्रामक रोगों से बचाव के टिप्स बताए गए। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर पंचायत और सफाई की सेहत जांची। उन्हें निशुल्क दवा देकर संक्रामक बीमारियों से बचाव करने के लिए टिप्स बताए गए। अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि सफाईकर्मी समाज के एक अंग है यह स्वस्थ रहेंगे तो समाज भी स्वस्थ रहेगा। अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि पंचायत के सफाई कर्मियों को शासन के विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके राजेश तिवारी, सफाई नायक श्रीनिवास, मुकेश गौड़, विक्रम सिंह, बीडी कसौधन, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।