फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पल्लेदार की मौत का नहीं खुला राज, होगी विसरा जांच

Wed, 02 Sep 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार रात ट्रक में सो रहे पल्लेदार की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाई। अब असलियत जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। लाश का अंतिम संस्कार मृतक के गांव में कर दिया गया। इटवा थाना क्षेत्र के डेंहवा गांव निवासी राकेश पांडेय (42) उर्फ जीवधार पांडेय पल्लेदार का काम करता था। सोमवार की रात बस्ती से एमडीएम के लिए दो ट्रक गेहूं बस्ती से आया था। राकेश भी उसी में साथ आया था। सोमवार रात ट्रक टोल प्लाजा के पास खड़ा था। राकेश खाना खाने के बाद उसी ट्रक में ही सो गया। मंगलवार सुबह आसपास मौजूद लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पास जाकर देखने पर उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें