फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम के निरीक्षण के बाद जागी नपा, शुरू कराया साफ-सफाई

Tue, 13 Aug 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नाली निर्माण की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के डेढ़ माह बाद भी कार्य नहीं शुरू होने पर डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने नाराजगी जताई है। सोमवार को नगर पालिका के सरोजनी नगर व आजादनगर से गुजरने वाली सड़क का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर जलभराव देख नाराजगी जताते हुए तुरंत सफाई कराने एवं नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर एवं आजादनगर मोहल्ले की टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी मुख्य सड़क पर जलभराव के लिए नगर पालिका की तरफ से 28 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण होना था। डेढ़ माह पूर्व निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ठेकेदार ने सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए खुदाई कर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही मोहल्लेवासी सांसत झेलने को मजबूर रहे। सोमवार को डीएम ने इस सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक नाली निर्माण शुरू नहीं होने के बारे में जानकारी चाही। साथ ही सड़क के निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने तत्काल नालियों का ढक्कन हटाकर साफ-सफाई एवं नाली निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद जागा नगर पालिका प्रशासन गंदगी और कूड़ा से जाम हो चुकी नाली की सफाई में जुट गया। देर शाम तक यहां जेसीबी से नाली सफाई कार्य किया जाता रहा।

बच्चों को खतरा, घेरे में करें बिजली ट्रांसफार्मर
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सरोजनीनगर मोहल्ले में जाने वाली सड़क पर स्थित स्कूल के पास खुले में रखे गए बिजली ट्रांसफार्मर से बच्चों को खतरा को देखते हुए तत्काल कबर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन

-
अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी खबर
बारिश से सड़क किनारे खोदी गई नाली में जलभराव होने से एक मकान के ध्वस्त होने का खतरा मंडराने लगा। जिसके संबंध में आपके अपने समाचार पत्र अमर उजाला में 30 जून 2024 को बारिश में नालों का निर्माण...राहत कम मुसीबत ज्यादा शीर्षक से खबर भी प्रकाशित हुई। इसके बाद भी नाली निर्माण शुरू नहीं होने पर डीएम ने सोमवार को निरीक्षण कर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें