फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन कर बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 14 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बैदोली कला गांव और सार्वजनिक स्थलों पर बुधवार को बहू-बेटी सम्मेलन कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शक्ति दीदी अभियान, मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर जागरूकता के साथ गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। कोतवाल मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के साथ साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एसआई कमला प्रसाद मौर्य, हेड कांस्टेबल बीरबल यादव, कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल कीर्ति सिंह, होमगार्ड विजय दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें