पकडी क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी पट्टी पर दुर्गा मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना के लिए झां
पकड़ी बाजार। मस्जिदया पिपरी पट्टी पर दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना के लिए बुधवार को मूर्ति की झांकी निकालकर मंदिर में मूर्ति का मिलाप कराया गया। यह झांकी पिपरी पट्टी मंदिर परिसर से शुरू होकर पिपरी, जम्हिरिया, मदरहवा आदि गांवों में बने दुर्गा मंदिरों में पहुंची और मूर्ति का मिलाप कराया गया। यह झांकी मूर्ति का मिलाप कराकर फिर वापस मंदिर परिसर में पहुंची, जहां पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति को स्थापित किया गया। इस दौरान पं. अमरेश पांडेय, चिन्नी लाल गुप्ता, सूर्यमती देवी, सुधीर कुमार गुप्ता, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।