धेंसा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अवकाश होने के कारण शनिवार को जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा भय रहित होकर निष्पक्ष स्वतंत्र रूप से मतदान करने की शपथ ली। पहले मतदान फिर जलपान के जयघोष के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर श्यामानंद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, बाबूराम यादव, सतीश सिंह, नित्यानंद व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं। तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने शिक्षकों व छात्राओं संग रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया। लोगों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई। शिवपति इंटर काॅलेज से रैली निकाली गई जो तिरंगा चौक पुलिस बूथ, गोलघर, भारत माता चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।