भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के सभागार में सोमवार को संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं की मासिक क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। क्लस्टर बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने पिछले एक माह में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, मलेरिया की रोकथाम और कुष्ठ रोगियों की खोज सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आ रही समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान शोएब अख्तर,अल्पना त्रिपाठी, राजेश कुमार, संगिनी अनीता पांडेय, राजश्री, बेबी नसरीन, संगीता आदि मौजूद रहे।