सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के बाढ़ प्रभावित गांवों में बुधवार को विधायक श्यामधनी राही ने निरीक्षण कर जमीन का जायजा लिया और किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने संगलदीप, धुसवाराजा, तालभिलौना, अमरिया और अजगरा का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से हुई फसल क्षति व अन्य नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों व परिवारों को नियमानुसार सहायता दी जाए। उन्होंने राहत व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने को भी कहा। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों को समयबद्ध सहायता देना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से गांवों में लगातार निगरानी रखने को कहा। इस दौरान कानूनगो मो. फारूक, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।