इटवा ब्लाक के चेचराफ बुजुर्ग में आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते विधायक विनय वर्मा।
- फोटो : संवाद
तुलसियापुर। इटवा ब्लाॅक के चेचराफ बुजुर्ग में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मौजूद लोगों ने विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान शिवचरण ने ट्रांसफाॅर्मर के क्षमता वृद्धि करवाते हुए 63 केवीए करवाने की मांग की। अभय नंदन निषाद, रामसुंदर, मनोज आदि ने गांव को कठेला को जोड़ने वाली एक किमी सड़क बनवाने की मांग की। बीडीसी अजय निषाद, दिनेश निषाद, संतगुलाम आदि ने नदी के बंधे से काली माता स्थान तक सड़क बनवाने की मांग की। गांव के पश्चिम डीह में सड़क बनवाने के लिए राजमन, संतगुलाम,सत्तार, इब्राहिम आदि ने मांग किया। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, कठेला मंडल अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, दल सिंगार दुबे,रामदास मौर्य, अनिल वर्मा, अनिल मिश्र, संतोष पासवान, शिवचरण यादव, सुखराम साहू आदि मौजूद रहे।