भवानीगंज में सड़कों का लोकार्पण करती विधायक सैय्यदा खातून।
भवानीगंज। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने विधायक निधि से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया। धौरहरा आठ लाख 30 हजार की लागत से 270 मीटर खड़ंजा और कारेखूट में 14 लाख की लागत से 471 मीटर विधायक निधि से बनी खड़ंजे का लोकार्पण किया गया। किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। इस दौरान पप्पू सिद्दीकी, इकबाल अहमद, साहू राजेश गुप्ता, जलालुद्दीन, बालकृष्ण ओझा, घिसियावन यादव, फैजान अहमद, बहरैची प्रेमी, मो. जमाल पुत्तन, सौरभ पांडेय उपस्थित रहे।