फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Wed, 09 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगया प्रथम की किरन गुप्ता और खजुरिया शर्की प्रथम की गीता पाठक को मिला प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शोहरतगढ़ ब्लॉक के अगया प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन गुप्ता और बढ़नी ब्लॉक के खजुरिया शर्की प्रथम की गीता पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों की माताओं संजू, राधिका, वंदना, मधु, लक्ष्मी और शशिकला को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र दिया गया। संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं चंद्रप्रभा चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, सुमन चौधरी, सीता देवी, मीनू और प्रमिला चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, सीडीपीओ रविंद्र यादव, सुपरवाइजर नाजिया, मालती देवी, किरन, ममता पाठक, संजू, प्रमिला मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें