फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Sun, 25 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेवा चौराहा पर ग्राम चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुनती विधायक सैय्यदा खातून। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र बेंवा चौराहा पर शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन सपा विधायक सैय्यदा खातून की अगुवाई में किया गया। विधायक ने ग्रामवासियों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने आवास, शौचालय, सड़क, पेंशन आदि समस्याओं को गंभीरता से सुनीं। कहा कि गांवों में बहुत से ऐसे लोग हैं जो ब्लाॅक, तहसील व जिला मुख्यालय पर अपनी समस्याओं के लिए नहीं जा सकते थे। उनके लिए गांव-गांव जाकर उनकी समस्या सुनी जा रही हैं। विधायक ने लोगों से अपील की कि सभी एसआईआर में नोटिस का जवाब अधिकारियों को दें और वोटर लिस्ट में अपना नाम सही से देख लें। हर हाल आप लोग लग कर अपना अपना वोटर लिस्ट में दर्ज करवाएं। इस दौरान नौशाद अहमद, पप्पू मलिक, फैजान अहमद शब्लू, मिर्जा इरफान अहमद, बहराइची प्रेमी, राजू आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें