फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधूरी सड़क पूरी करने के लिए विधायक ने दिए निर्देश

Thu, 30 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय पर मुलाकात कर उनसे विभाग की ओर से बनने वाली सड़कों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य अभियंता बस्ती क्षेत्र आनंद कुमार, अधीक्षण अभियंता बस्ती कर्मवीर सिंह व निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता आशीष भारद्वाज की मौजूदगी में उन्होंने शिकायत की कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी अधूरी व अपूर्ण है। इस पर उन्होंने मुख्य अभियंता को दो पत्र प्रदान कर निर्देशित किया कि भविष्य में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी सूचनाएं पूर्ण व सटीक रूप से प्रस्तुत की जाएं ताकि विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति का आंकलन समय-समय पर किया जा सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिलने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें