शोहरतगढ़। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ में निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण के अंतिम चरण का समापन मंगलवार को हुआ। पांच दिन तक चले प्रशिक्षण में शिक्षकों ने भाषा और गणित की आधारभूत दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण नवाचारी शिक्षण तकनीक तथा बच्चों में सीखने के प्रति रुचि और आत्मविश्वास विकसित करने के विभिन्न पहलुओं को सीखा। बच्चों के पढ़ने, लिखने, गणना करने के अलावा जिज्ञासु, आत्मविश्वास वाला बनाने की विधि बताई गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षक व शिक्षिकाओं की ओर से विभिन्न नवाचारों और गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान नरेंद्र त्रिपाठी, मोहन, जानकी प्रसाद, ममता चौरसिया, रंजना त्रिपाठी, छाया, मिथिलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।