ढेबरुआ। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार देर शाम महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक एकता, समरसता और सहयोग का संदेश दिया गया। विनय अग्रहरि ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकजुटता और परस्पर सहयोग का मार्ग दिखाया। उनका ''एक रुपया, एक ईंट'' का सिद्धांत आज भी सामाजिक सहयोग और समानता की प्रेरणा देता है। विनय अग्रहरि ने बताया कि सच्ची समृद्धि तभी संभव है, जब सुख-दुख साझा किए जाएं। इस दौरान राजकुमार अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, संतराम अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, भैरव प्रसाद अग्रहरि अग्रहरि उपस्थित रहे।