पथरा। क्षेत्र के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर काॅलेज पर प्रकाश पर्व दीपावली को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त मनाने को लेकर मंगलवार को काॅलेज की छात्राओं ने आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाई। इसके जरिये लोगों को इस बार दीपावली पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के बजाए हरित पटाखे और मिट्टी के बने दीये जलाने का आवाह्न किया। छात्राओं ने अपनी रंगोली के जरिये सेफ दिवाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिव्यांशी दुबे, अन्य निषाद, अंशिका, अनुष्का, जूही, वैष्णवी, आयुषी, आस्था, दिव्या, दीक्षा, सृष्टि, आदर्श, करिश्मा, शालिनी, मीनू ,अर्पिता साक्षी अनुराधा आदि छात्राएं शामिल हुईं।