भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में सोमवार को पंचायत सहायकों की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पंचायत सहायकों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ डॉ. विनोद मणि त्रिपाठी को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा प्रसाद यादव ने बताया कि पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने पंचायत सहायकों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान धर्मजीत पांडेय, आकाश शुक्ल, लक्ष्मी मौर्या, जीतू राय, आरिफ, अखिलेश, मनोज सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।