फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर में गुणवत्ता के साथ लाएं तेजी

Tue, 25 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को और गति देने को लेकर मंगलवार को एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने डुमरियागंज तहसील पहुंचकर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। तहसील सभागार में उन्होंने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बीएलओ से एक-एक विवरण की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत सही हो तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न मिले। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें