फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्र में 10 से 20 अक्तूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें

Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत इटवा ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

इटवा। दुर्गा पूजा और नवरात्र के पर्व को देखते हुए नगर पंचायत इटवा क्षेत्र में 10 से 20 अक्तूबर तक मीट-मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें बंद रहेंगी। नगर पंचायत के ईओ शिव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, निर्धारित अवधि में दुकानदार दुकानें नहीं खोल सकेंगे और न ही मांस की बिक्री कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि क्षेत्र में मांस विक्रेताओं पर नजर रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें