सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को वॉल पेंटिंग कॉम्प्टीशन का आयोजन किया गया। इसमें समस्त एमबीबीएस छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज की दीवारों को अपने रंगों से भरा, इससे उन्होंने यह दिखाया कि वे न केवल पढ़ाई में बल्कि अतिरिक्त गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रतिभा रखते हैं। यह कार्यक्रम आने वाले वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. सीबी पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक आकांक्षा सिंह, कार्यक्रम के दौरान डॉ. एकता द्विवेदी, डॉ. नम्रता भारती, डॉ. अजय अग्रहरि आदि शामिल रहे।