फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगवतपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 20 Oct 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में सोमवार शाम 23 वर्षीय संगीता प्रजापति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी मृत्यु का कारण अभी अज्ञात है। संगीता का विवाह दो वर्ष पहले राज कुमार प्रजापति से हुआ था। वह एक माह पहले ही मायके से लौटी थी। उनके पति राज कुमार पिछले पांच माह से मुंबई में काम कर रहे हैं। घटना के समय संगीता की सास, ससुर और दो बेटियां दुर्गा पूजा पंडाल में हवन में गए थे। घर लौटने पर सास ने संगीता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। संगीता की मां ने बताया कि दोपहर में फोन पर संगीता ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें