सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने शुक्रवार को गुमशुदा बच्ची वैभवी को ढूंढ़ लिया और उसके परिजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह के अनुसार एक अबोध बच्ची नाम वैभवी (3) पुत्री शशांक कुमार निवासी कमालपुर थाना धीना चंदौली व हाल पता- मोहल्ला कृष्णानगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर जो कि भटककर साड़ी तिराहा पर पहुंच गई। डायल-112 पर प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी कर बच्ची के परिजन से संपर्क किया गया तो माता पूजा व पिता शशांक कुमार आ गए। बच्ची की पहचान कराकर माता व पिता के सुपुर्द किया गया।