पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी पर शनिवार को खाद लेने के लिए किसानों की लंबी भीड़ सुबह से ही लग गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित की गई। किसान एक बोरी खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को विवश रहे। जिले में यूरिया की किल्लत से बनी हुई है। रोपाई के बाद यूरिया खाद की जरूरत है। ऐसे में किसान एक-एक बोरी यूरिया के लिए सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं। साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी में खाद के लिए सुबह से ही लाइन लग गई। समिति के खुलने का इंतजार करने लगे। समिति खुलने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित की गई।