फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाद के लिए लगी लंबी कतार

Sun, 17 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। विकास खंड बढ़नी के ढेबरुआ स्थित सहकारी समिति पर खाद वितरण लंबी कतार लगी रही। सैंकड़ों पुरुष और महिलाएं सुबह से ही कतार लगाकर खाद का इंतजार करते दिखे। भीड़ इतनी थी कि मुख्य सड़क पर भी यातायात प्रभावित हो रहा था। भीड़ से हताश कई किसानों ने कहा कि सुबह से कतार में लगने के बावजूद, खाद सिर्फ उन लोगों को मिल रही है, जिनकी सेटिंग या पहचान है। किसानों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मूल्य से प्रति बोरी खाद की अधिक कीमत लिए जाने के बाद भी कोई रसीद नहीं दी जा रही थी। किसानों ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी से व्यवस्थित ढंग से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि उनकी फसलें बर्बाद न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें