फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 2100 दीपों से जगमगाया लोहा मंडी तिराहा, सुख-समृद्धि की कामना

Sat, 17 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे के मंगल बाजार में दीप प्रज्ज्वलित करते श्रद्धालू। संवाद
विज्ञापन
बांसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को मंगल बाजार स्थित लोहा मंडी तिराहा पर कस्बे की सबसे पुरानी दुर्गा प्रतिमा के निकट 2100 दीप जलाए गए। श्री दुर्गा पूजा समिति लोहा मंडी तिराहा की ओर से आयोजित दीपोत्सव में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रतिमा स्थल को रंगोली और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में श्याम सुंदर, वासुदेव अग्रहरि, गुड्डू बरनवाल, विजय वर्मा, विष्णु अग्रहरि, कैलाश मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें