सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला कारागार में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कारागार को शिक्षा और जागरूकता का केंद्र बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा परिषद के जिला समन्वयक अमित शुक्ला और डीसी प्रशिक्षण आशीष मिश्रा की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने साक्षरता को व्यक्ति के आत्म विकास और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि शिक्षा ही वह प्रकाश है जो अज्ञानता और नकारात्मकता को दूर कर सकता है।