फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भक्तिगीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

Tue, 07 Oct 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेंत्र के बेंवा हुसैन स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान पर रविवार की रात विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में अमर मणि दूबे व राजन पांडेय के भक्ति गीतों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु अंत तक मौजूद रहे। अमर मणि दूबे व राजन पांडेय के द्वारा गाए गए “युगों युगों तक बना रहे यूं मंदिर राम तुम्हारा..., मयरिया मोरी झूलेली निमिया के डार हो..., कमाल कइले बा देवी मइया के कृपा..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..., पर पूरी रात श्रोता झूमते दिखे। जागरण में प्रसिद्ध कलाकारों ने विभिन्न भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ब्रह्मानंद मिश्र, केपी मिश्र, डॉ. अनिल अग्रहरि, ओमकार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें