फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Sun, 27 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें भाग को सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नारी सशक्तीकरण और युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने देशवासियों से समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यह भागीदारी छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयासों के जरिये सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भारतभारी मंडल अध्यक्ष रामू गौतम और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इसे सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें