सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए विकास खंडवार शिविर लगाकर पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दी है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जोगिया ब्लाॅक परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। 24 दिसंबर बुधवार को बढ़नी ब्लाॅक परिसर में सुबह 11 बजे से शिविर लगाया जाएगा। 26 को इटवा, 29 को डुमरियागंज, 30 को बांसी ब्लाॅक परिसर और 31 दिसंबर को नौगढ़ विकास खंड परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा।