सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मिरवापुर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि पिता की मृत्यु के बाद सभी वारिसों का नाम सरकारी अभिलेख दर्ज कराने नाम पर लेखपाल ने प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये घूस मांगा है। घूस न देने पर उन लोगों का नाम अभी तक सरकारी अभिलेख में दर्ज नहीं हो पाया है।