इटवा। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने एसपी को फोन करके कहा कि जब थानों पर 10-12 पुलिस हुआ करते थे और वह साइकिल से चलकर गश्त करते थे। तब इतनी चोरियां नहीं होती थीं, लेकिन अब जब संसाधन बढ़ गए हैं और थानों पर 70 की संख्या में पुलिस और 10 एसआई है। इसके बाद भी चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। उन्होंने कहा कि अभी शीघ्र ही इटवा थाने के सहदेईया में एक और चौखड़ा में चार घरों में चोरी हुई है। त्रिलोकपुर में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है।