जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के जोगिया पकड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह सात बजे शराब भट्ठी के पास पर पैदल जा रहे मोलहू (55) को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जोगिया थाना क्षेत्र के ग्राम तनेजवा निवासी मोलहू पुत्र लल्लू किसी काम से सुबह पैदल जोगिया से पकड़ी की ओर निकले थे। इसी बीच जोगिया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी जोगिया भेजा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।