भवानीगंज। क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता कूड़ी व उपविजेता केजीबी डुमरियागंज के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन के दिन खेल महोत्सव में वाॅलीबाल सहित अन्य खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को भी मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अहमद फरीद अब्बासी, राजू पाल, सच्चिदानंद पांडेय, राजेश द्विवेदी, कसीम पाल, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।