शोहरतगढ़। किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक अभिषेक अग्रहरि निवासी कस्बा शोहरतगढ़ को पुलिस ने खुनुवां तिराहा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अपहृता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा दिया गया है। पकड़े गए युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र एक कस्बे का एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग भांजी को एक युवक बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया।