फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवर अभियंताओं ने भरी हुंकार

Tue, 06 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आठवें वेतन आयोग का गठन होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ और सिंचाई विभाग (ड्रेनेज खंड) के बैनर तले मंगलवार को अवर अभियंताओं ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। सचिव राधेश्याम भारती के नेतृत्व में अभियंताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित करने की मांग की। संघ के सचिव राधेश्याम भारती ने कहा कि सरकार द्वारा आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण के विषय को शामिल न करना सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो यह असंतोष एक बड़े जनांदोलन का रूप ले सकता है। इस दौरान अध्यक्ष भूलेंद्र यादव, अवर अभियंता अभिषेक सिंह, राजीव यादव, मोहम्मद तल्हा, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें