भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा क्षेत्र के गरदहिया उपकेंद्र पर सोमवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी (ट्रिपल ए) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी ने मिलकर अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य संबंधित प्लानिंग की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बताया गया कि संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिए गए। सभी कार्यक्रम व अभियान को सभी लोग मिलकर सफल बनाएं। बैठक में बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, सीएचओ ममता आलम, एएनएम प्रमिला, अनीता पांडेय, गुड़िया, निकहत जहां मौजूद रहे।