बांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमोहनी बांसी के परिसर में पांच फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें डीएसईटीएस के तत्वावधान में निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां 280 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में 18 से 27 वर्ष के आईटीआई पास बेरोजगार युवा प्रतिभाग कर चयनित हो सकते हैं।