फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फाइनल मुकाबले में इटवा ने जमोहना को दी शिकस्त

Sat, 17 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। सिद्धार्थ स्पोर्ट स्टेडियम सिकरी में शुक्रवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में इटवा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जमोहना को शिकस्त देकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमोहना की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 87 रन ही बना सकी। जमोहना की ओर से कृष्णा यादव ने 30 और उमेश ने 29 रन का अहम योगदान दिया। इटवा की तरफ से गेंदबाजी में कमर ने तीन और धर्मेंद्र ने एक विकेट लेकर जमोहना की पारी जल्दी समाप्त कर दी। 88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटवा की टीम की शुरुआत खराब रही। उसके तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिर गिए। इसके बाद आए खिलाड़ी छोटू ने मोर्चा संभालते हुए 40 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें