फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निरीक्षण न करने पर एडीओ कृषि पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 25 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बनियाडीह का निरीक्षण करते डीएम डॉ. राजागणपति आर। स्रो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने शनिवार को लोटन क्षेत्र में खाद वितरण का निरीक्षण किया। दुकानों पर रेट बोर्ड नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रेट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों का निरीक्षण न करने पर सहायक विकास अधिकारी कृषि रामकृष्ण मिश्र पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने लोटन क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बनियाडीह व बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खखरा खुर्द के साथ ही मेसर्स रमेश चंद्र धरनिहवा का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाॅक और वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित दर पर खाद का वितरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें