फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला में लगाएं सीसीटीवी कैमरा

Wed, 07 Jan 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में गो-आश्रय स्थल अनुश्रवण, मूल्यांकन व समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि सभी गोशाला में सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिया। जनपद में कुल 7320 गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी डाॅक्टर निरंतर गोशाला का निरीक्षण करें। इसके अलावा गोवंश के लिए काऊकोट और अलाव की व्यवस्था होना चाहिए। हरा चारा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने गोशाला की फाटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीपीआरओ वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, बीएसए शैलेष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें