फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

Thu, 16 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गणेश-लक्ष्मी पूजन, धनतेरस व दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शोहरतगढ़ थाना परिसर में सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में शांति कमेटी और स्वर्ण व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें त्योहार को सकुशल संपन्न कराने की अपील की। सीओ ने नगर के स्वर्णकार और गणेश लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने वालों से कहा कि कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा जहां स्थापित होती रही हैं, वहीं पर स्थापित होंगी। स्वर्णकार ने कहा कि अपनी दुकानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लें। बैठक में थाना प्रभारी नवीन सिंह, सुभाष यादव, जितेंद्र पांडेय, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें