पथरा। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के सिसई खुर्द गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित की गई। पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को बीवी जी राम जी योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, आवास योजना, रजिस्ट्री कैंप और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा जल निकासी, गो-आश्रय स्थल और संचारी रोग, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, हर घर नल जल योजना, शौचालय के नवीन आवेदन और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शत्रुजीत बहादुर, ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, रोजगार सेवक रामकला आदि मौजूद रहे।