फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में दी कानून की जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर बहू बेटी सम्मेलन कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शक्ति दीदी अभियान, मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर जागरुकता, बहू-बेटी सम्मेलन तथा गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। कोतवाल गौरव सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। एसआई कमला प्रसाद मौर्या, हेड कांस्टेबल यशवंत, महिला कांस्टेबल प्रियंका, कीर्ति सिंह होमगार्ड देवेंद्र उपाध्याय की टीम ने दिया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें