भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पटखौली माफी में रविवार को मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को कानून से जुड़ी कई जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल प्रीति और कंचन सिंह ने गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी। कहा कि जो बहू और महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पाती है, उन्हें गांवों में चौपाल के माध्यम से उनके सुरक्षा कानूनों व अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रीति ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।