डुमरियागंज। भाजपा की ओर से शनिवार को डुमरियागंज ब्लाॅक सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) तक चलने वाले 90 दिवसीय महाअभियान में संगठन का लक्ष्य हर घर तक स्वदेशी उत्पाद पहुंचाना है।